ज्वालामुखी (Volcano) प्रकृति की सबसे अद्भुत लेकिन खतरनाक रचनाओ में से एक है। जब पृथ्वी की सतह के नीचे जमा लावा, गैस और राख ज़ोरदार दबाव के साथ बाहर कि ओर आते हैं तो ज्वालामुखी में विस्फोट होता है। ये विस्फोट न केवल आस-पास के इलाकों को तबाह कर देते हैं, बल्कि दुनिया भर कि जलवायु पर भी बहुत गहरा असर डालते हैं। पृथ्वी पर ऐसे कई सक्रिय (Active) और सुप्त (Dormant) ज्वालामुखी हैं, लेकिन कुछ इतने खतरनाक हैं कि उनके नाम से ही डर लगने लगता है। आइए जानते हैं दुनिया के 7 सबसे खतरनाक ज्वालामुखी के बारे में।
1. माउंट वेसुवियस (Mount Vesuvius) इटली

- स्थान: नेपल्स, इटली
- प्रसिद्ध विस्फोट: ईस्वी 79 में
- खासियत: यह वही ज्वालामुखी है जिसने प्राचीन रोमन शहर पोम्पेई (Pompeii) और हरकुलेनियम को लावा और राख में दफन कर दिया था।
- आज के समय में भी यह ज्वालामुखी सक्रिय है और नेपल्स की लगभग 30 लाख आबादी इसके आस-पास रहती है।
- वैज्ञानिक इसे दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में गिनते हैं, क्योंकि अगर यह दोबारा फटा तो लाखों लोग मारे जाएंगे।
2. माउंट क्राकाटोआ (Mount Krakatoa) इंडोनेशिया

- स्थान: इंडोनेशिया
- प्रसिद्ध विस्फोट: 1883
- खासियत: क्राकाटोआ का 1883 का विस्फोट इतिहास का सबसे भीषण ज्वालामुखी विस्फोट माना जाता है।
- इस ज्वालामुखी के विस्फोट की आवाज़ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले लोगों ने भी सुनी थी और राख के काले धुए वाले बादल आसमान में कई महीनों तक छाए हुए थे।
- विस्फोट से उठी सुनामी ने लगभग 36,000 लोगों की जान ले ली थी। आज भी इसका “एनाक” क्राकाटोआ का बेटा सक्रिय है और खतरा बना हुआ है।
3. माउंट एटना (Mount Etna) इटली

- स्थान: सिसिली द्वीप, इटली
- खासियत: यह यूरोप का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी है।
- इस ज्वालामुखी में अक्सर विस्फोट होता रहता है, लेकिन इसका विस्फोट धीरे-धीरे होने के कारण लोग इसे पास से भी देख पाते हैं।
- खतरा इसलिए है क्योंकि यह लगातार लावा और राख उगलता रहता है, जिससे आस-पास की खेती, जनजीवन और वायु यातायात प्रभावित होते हैं।
4. माउंट मेरापी (Mount Merapi) इंडोनेशिया

- स्थान: जावा द्वीप, इंडोनेशिया
- खासियत: इसके नाम का अर्थ ही है – “आग का पर्वत”।
- यह दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
- 2010 के शक्तिशाली विस्फोट में 300 से अधिक लोग मारे गए थे और लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था।
- 3 दिसंबर 2023 को अचानक हुए विस्फोट में 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई, और कुछ अन्य घायल और लापता थे।
5. माउंट फुजी (Mount Fuji) जापान

- स्थान: माउंट फुजी, जापान
- खासियत: माउंट फुजी जापान का सबसे ऊँचा और पवित्र पर्वत माना जाता है।
- हालांकि यह 1707 के बाद से नहीं फटा, लेकिन वैज्ञानिक इसे “खतरनाक स्लीपिंग वॉल्कैनो” मानते हैं।
- अगर माउंट फुजी आज फटता है, तो टोक्यो और आसपास के करोड़ों लोगों के जीवन पर गंभीर संकट आ सकता है।
6. माउंट पिनातुबो (Mount Pinatubo) फिलीपींस

- स्थान: फिलीपींस
- प्रसिद्ध विस्फोट: 1991
- खासियत: 1991 में इसके विस्फोट ने पूरी दुनिया का मौसम बदल दिया था।
- इस ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख ने वातावरण में सुर्य की रोशनी को रोक दिया और अगले दो सालों तक पृथ्वी का औसत तापमान लगभग 0.5°C तक घट गया।
- लाखों लोग बेघर हो गए और आसपास की जमीन बंजर हो गई।
7. माउंट किलाउआ (Mount Kilauea) हवाई (USA)

- स्थान: हवाई द्वीप, अमेरिका
- खासियत: इसे दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी कहा जाता है।
- सन् 1983 से 2018 तक यह लगातार सक्रिय रहा।
- इसके धीमे लेकिन लगातार लावा उगलने के कारण हवाई द्वीप का भूगोल ही बदल गया। हजारों घर नष्ट हो गए और कई इलाकों को खाली कराना पड़ा।
ज्वालामुखियों के खतरे और उनके घातक प्रभाव
- घनी आबादी: कई खतरनाक ज्वालामुखी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हैं।
- सुनामी और भूकंप: ज्वालामुखी विस्फोट से समुद्र में सुनामी उठ सकती है।
- जलवायु परिवर्तन: विस्फोट से निकली राख और गैसें पृथ्वी की जलवायु को प्रभावित करती हैं।
- आर्थिक नुकसान: शहर, गाँव और कृषि भूमि पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।
निष्कर्ष
ज्वालामुखी पृथ्वी की प्राकृतिक संरचनात्मक शक्तियों का प्रतीक हैं। वे जितने अद्भुत हैं, उतने ही खतरनाक भी। इतिहास गवाह है कि एक बड़े विस्फोट से सभ्यताएँ तक नष्ट हो सकती हैं। वैज्ञानिक लगातार इनकी निगरानी करते हैं, ताकि समय रहते लोगों को सचेत किया जा सके।
अगर आप प्रकृति और रहस्यों में रुचि रखते हैं, तो इन ज्वालामुखियों की जानकारी न सिर्फ रोमांचक है बल्कि यह हमें प्रकृति की शक्ति का भी अहसास कराती है।
इसे भी पढ़ें: दुनिया की 5 रंग-बिरंगी पहाड़ियाँ | Top 5 Colorful Mountains in the World
