रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा टूटी: नए शोध ने सच्चाई रखी सामने, अब सही इलाज में मिलेगी मदद

लम्बे समय से चली आ रही रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा को अब नए शोध के सामने आने से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। टाॅक्सिन्स पत्रिका में प्रकाशित हुई हाल ही के एक ताजा शोध ने “छोटे रैटलस्नेक” के बारे में फैली पुरानी धारणाओं को गलत साबित करार दिया है। छोटे रैटलस्नेक के बारे में पुराने समय से एक धारणा चली आ रही थी, कि “छोटे वाले रैटलस्नेक” बड़े वाले रैटलस्नेक से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। लेकिन अब इस नए वैज्ञानिक शोध ने इस धारणा को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है।

रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा क्या है?

पहले लोगों का यह मानना था कि छोटे रैटलस्नेक जब भी किसी को काटते थे, तो वो छोटा होने कि वजह से अपने जहर को काबू में नहीं रख पाते थे और काटते समय अपने पूरे जहर का इस्तेमाल कर लेते थें। इसी वजह से लोगों को लगता था कि छोटे वाले ज्यादा खतरनाक है। यह गलतफहमी बहुत समय से लोगों में फैली हुई थी और लोग इसे ही सच मानते थे।

नया शोध क्या कहता है

इस नए शोध से हमें पता चलता है कि बड़े रैटलस्नेक की तरह ही छोटे रैटलस्नेक भी अपने जहर को काबू कर सकने में सक्षम है और वह काटते समय अपना पूरा जहर नहीं छोड़ते। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि बड़े रैटलस्नेक के पास जहर की मात्रा छोटे वाले के मुकाबले में ज्यादा पाई जाती है और वे काटते समय ज्यादा जहर भी छोड़ सकते हैं।

इन सांपों का काटना कितना खतरनाक हो सकता है?

वैज्ञानिक बताते हैं कि छोटे रैटलस्नेक भी खतरनाक होते हैं, लेकिन बड़े रैटलस्नेक का काटना अधिक नुकसान पहुंचाता है। बड़े सांपों के काटते समय शरीर के अंदर अधिक मात्रा में जहर चला जाता है, जिससे जोखिम ज्यादा हो सकता है। लेकिन यह जानना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि किसी भी जहरीले सांप के काटने से स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।

रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा
Image Source: Unsplash

रैटलस्नेक जैसा जहरीला सांप काट लें तो क्या नहीं करना चाहिए?

अगर किसी इंसान को रैटलस्नेक जैसे जहरीले सांप ने काटा है तो उसे समय की बरबादी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और जितना जल्दी हो सके उसे डाॅक्टर के पास ले जाना चाहिए। डाॅक्टरों के मुताबिक, इस मामले में देरी करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि समय से इलाज (एंटीवेनम) न मिलने की वजह से जान जा सकती है।

गलत जानकारी से होने वाले नुकसान

काफी समय से चली आ रही रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा के कारण कई सारी समस्याएं भी पैदा हुई है। समस्या की जानकारी न होने के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ही डर जाते हैं और सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करने लगते हैं। लोगों का यह मानना था कि छोटे वाले रैटलस्नेक अधिक नुकसान पहुंचाते हैं, ऐसे में अगर वह सांप को कहीं देखते थे तो उसे लाठीयों और पत्थरों से मारने लगते थे, जो कि पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं है। वहीं कुछ लोग गलत जानकारी के वजह से इलाज करवाने में गलतियां कर देते हैं।

गलत जानकारी कैसे फैली

गलत जानकारी काफी सालों से फैल रही थी, मीडिया रिपोर्ट्स और गलत बयानबाजी ही इसका सबसे बड़ा कारण है। कुछ ऐसे लोग जो विशेषज्ञ नहीं है उनके द्वारा दी गई जानकारी को लोगों ने सच मान लिया। वैसे तो हाल के सालों में सही जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है, लेकिन गलत धारणा पूरी तरह अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

रैटलस्नेक से जुड़ी गलत धारणा अभी भी बरकरार

आज के समय में भी अधिक लोग इस गलत जानकारी पर यकीन रखते हैं। यहां तक कि कई हेल्थ वर्कर भी इस पर भरोसा जताते है। जब आम आदमी किसी प्रोफेशनल (हेल्थ वर्कर) को इनमें यकिन रखता हुआ देखता है तो वह भी उस पर विश्वास करने लग जाता है।

इस नए अध्ययन ने एक बात तो साफ कर दिया है कि छोटे रैटलस्नेक बड़े वाले रैटलस्नेक से अधिक खतरनाक नहीं होते हैं। और दोनों ही अपने जहर को नियंत्रित कर सकने में सक्षम है, लेकिन बड़े सांपों में जहर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए वह काटते समय जहर भी ज्यादा ही छोड़ते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि किसी भी जहरीले सांप के काटे जाने को कभी भी हल्के में न लें। केवल सही जानकारी और समय रहते इलाज, यही जान बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कुनो नेशनल पार्क में गूंजी किलकारियां: भारतीय मूल की मादा चीता ने दिया 4 शावकों को जन्म, प्रोजेक्ट चीता ने रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें: मार्च 2026 की गर्मी: इतिहास का चौथा सबसे गर्म महीना, क्या धरती उबल रही है?