इन दिनों जहाॅं देश के कई मैदानी इलाके भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा Weather Update 22 May के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड – में भारी बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से जहां एक तरफ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन सकता है।
पहाड़ी राज्यों में मौसम का बदला मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।
हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहाँ अगले कुछ घंटों से लेकर 24 घंटों तक:
- तेज हवाएं: 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
- बारिश और ओले: कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
पहाड़ों पर अचानक हो रही इस ओलावृष्टि से सेब और अन्य पहाड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं। जिस इलाके में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है वहां किसान अपनी पकी हुई फसल को जल्दी से काट कर सुरक्षित जगहों पर रखें। बारिश होने से पहले खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए, ताकि बारिश के दौरान खेतों में पानी जमा न हो।
तेज गर्मी वाले क्षेत्रों में दिन में एक बार किसान खेत में सिंचाई करें। पालतू पशुओं को छायदार जगहों पर रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी दे। तेज आंधी-तूफान और बारिश के समय पालतू पशुओं को खुले इलाकों में न छोड़ें। जो किसान फल और सब्जी की खेती करते हैं उनको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यात्रा करने वालों के लिए चेतावनी
चूँकि यह समय चारधाम यात्रा और पहाड़ों पर छुट्टियां बिताने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ का होता है, इसलिए मौसम विभाग ने यात्रियों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है:
- सफर शुरू करने से पहले मौसम और रास्तों की ताज़ा स्थिति ज़रूर जान लें।
- भारी बारिश के दौरान भूस्खलन वाले रास्तों पर गाड़ी चलाने से बचें।
- तेज आंधी या बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे रुकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 21 May 2026: भारत के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल, 72 घंटों में बदल सकता हैं मौसम
इसे भी पढ़ें: Weather Update 20 May: दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन, IMD ने 6 दिनों के लिए जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट
