गैंडा एक ऐसा वन्यजीव है, जिसकी प्रजातियाॅं विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी थी। एशियाई गैंडा
(Rhinoceros unicornis) जिसे भारतीय गैंडा या एक सींग वाला गैंडा भी कहा जाता है, आज के समय में भारत की वन्यजीव संरक्षण नीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण यह प्रजाति विलुप्ति की रेखा से बाहर है। भारत ने गैंडे को संरक्षित करने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए और उनमें सबसे बड़ी सफलता काजीरंगा नेशनल पार्क में देखने को मिलती है। आज के समय में भारत के काजीरंगा नेशनल पार्क में दुनिया के लगभग 70% एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं, जो भारत की संरक्षण नीतियों की अद्भुत उपलब्धि को दर्शातें है।