बाघों का राज्य कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बाघों को लेकर खुश खबरी आई है। गांधी प्राणी उद्यान (चिड़िया घर) में सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावक को जन्म दिया है। बाघिन मीरा ने एक सफेद रंग के शावक और दो पीले शावक (राॅयल बंगाल टाइगर) को जन्म दिया है।
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में तीन नन्हे मेहमान आए है। रविवार दोपहर सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावक को जन्म दिया है। मीरा के मां बनने की खबर मिलने से चिड़िया घर प्रबंधन भी खुश हैं। तीनों ही शावकों की सेहत ठीक बताई गई है। सबसे जरूरी बात इन तीन शावकों में से एक सफेद रंग का है, जबकि दो पीले रंग यानी बंगाल टाइगर है।
चिड़िया घर प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि बाघिन मीरा ने दोपहर के समय 3 शावक को जन्म दिया है और तीनों ही शावकों की सेहत ठीक है। अभी इन नन्हें शावकों की आंखें नहीं खुली है। इनकी आंखों को खुलने में कम से कम 10 दिनों का समय लग सकता है। प्रबंधन ने बताया कि इन तीनों नन्हे शावकों को 30 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जाएगा।
चिड़िया घर प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि मीरा टाइगर ने अब तक 9 शावकों को जन्म दिया है। इन नन्हें शावकों के आने से चिड़िया घर में रौनक आ गई है। अब इन शावकों की प्रबंधन के द्वारा देखभाल और निगरानी की जाएगी।
शावकों से जुड़ी मुख्य बाते
- मादा टाइगर मीरा ने 5 अप्रैल 2026 को दोपहर के समय तीन नन्हे शावक को जन्म दिया
- 3 शावक में से एक सफेद और दो पीले रंग के है
- शावकों को 30 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा गया है
- बाघिन मीरा ने अब तक 9 शावक को जन्म दिया है
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में मौजूद सफेद बाघिन मीरा ने 3 नन्हे शावक को जन्म दिया है। इनमें से 1 सफेद और 2 पीले यानी बंगाल टाइगर है। चिड़िया घर में अब कुल मिलाकर 10 टाइगर मौजूद है।
मीरा के 3 शावकों के जन्म के साथ चिड़िया घर में अब हुए 10 टाइगर
- मीरा नामक सफेद बाघिन का जन्म 2013 में हुआ था
- रविवार की दोपहर मीरा ने 3 शावक को दिया जन्म
- शावकों में 1 सफेद और 2 पीले रंग का है
- चिड़िया घर में अब कुल 10 टाइगर है मौजूद
- 4 सफेद और 6 राॅयल बंगाल टाइगर
इसे भी पढ़ें: अर्थ ऑवर के 20 साल: ग्वालियर में MoEFCC और WWF-India ने फूंका ‘मिशन लाइफ’ का बिगुल
इसे भी पढ़ें: यूपी के वेटलैंड्स में फिर गूंजे सारस के गीत: 12 सालों में 5 गुना बढ़ी राज्य पक्षी की आबादी, किसानों की मेहनत लाई रंग
इसे भी पढ़ें: अरुणाचल में मिली तितली की नई प्रजाति, असम के दिग्गज गायक जुबिन गर्ग के नाम पर रखा गया इस तितली का नाम
