आज का मौसम (29 मार्च 2026): दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam 29 March 2026: भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 13 से ज्यादा राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक, अगले 48 घंटों में मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में “येलो अलर्ट”: धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में आज यानी 29 मार्च से मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर बाद या शाम को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

  • तापमान: दिल्ली में अधिकतम तापमान 30-31°C और न्यूनतम 18°C रहने का अनुमान है।
  • AQI: तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश: 38 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का संकट

यूपी में आज से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पूरे प्रदेश में दिखेगा। मौसम विभाग ने कानपुर, मेरठ, बरेली, सहारनपुर और झांसी सहित 38 जिलों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

31 मार्च तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में ‘बिजली’और ओले गिरने की चेतावनी

बिहार के मौसम में भी बड़ा बदलाव आने वाला है। पटना, गया, भागलपुर और बक्सर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

  • हवा की रफ्तार: बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
  • बिजली का खतरा: मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है, इसलिए खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है।

पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत का हाल

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

किसानों के लिए चिंता: रबी की फसलों पर असर

बेमौसम की यह बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल को इस मौसम से भारी नुक्सान पहुंच सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि अगर फसल कट गई है, तो उसे सुरक्षित स्थानों पर रखें।

मुख्य बिंदु

  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस: 29 मार्च से 1 अप्रेल तक पूरे उत्तर भारत में असर।
  • राजस्थान और हरियाणा: यहाॅं भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना।
  • अगला अपडेट: 2 अप्रैल के बाद ही मौसम साफ होने के आसार हैं

इसे भी पढ़ें: मौसम का मिजाज: पूर्वोत्तर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कुरनुल में पारा 41 के पार, जानिए अपने राज्य का हाल

इसे भी पढ़ें: अर्थ ऑवर के 20 साल: ग्वालियर में MoEFCC और WWF-India ने फूंका ‘मिशन लाइफ’ का बिगुल